First, Second and Third Person in English Grammar

"Person" का शाब्दिक अर्थ होता है 一 व्यक्ति, हिंदी व्याकरण की भाषा में इसे पुरुष कहा जाता है। इसका संबंध हमेशा वाक्यों के Subject (कर्ता) के साथ होता है, जिसमे वक्ता और श्रोता को छोड़कर अन्य subject को third person कहा जाता है।

Person तीन प्रकार के होते हैं 一 First Person (I, We), Second Person (You) और Third Person. (He/She/It/They/Name)

  • First Person ➔ जो कहता है (Speaker)
  • Second Person ➔ जो सुनता है (Listener)
  • Third Person ➔ जिसके बारे में बात हो 一 वक्ता और श्रोता को छोड़कर (Neither Speaker nor Listener)

An Example of 'Person'

तीन दोस्त है 一 मनोज, अजय और दिनेश। मनोज अजय से कहता है, "दिनेश मुंबई जा रहा है।" यह वार्तालाप मनोज और अजय के बीच में हो रहा है इसलिए मनोज और अजय को कर्मशः first और second person की श्रेणी में रखा जायेगा। चूँकि वार्तालाप का टॉपिक दिनेश है इसलिए दिनेश को third person की श्रेणी में रखा जायेगा इस प्रकार:

  1. मनोज 一 First Person (बोलने वाला व्यक्ति)
  2. अजय 一 Second Person (सुनने वाला व्यक्ति)
  3. दिनेश 一 Third Person (तीसरा व्यक्ति, जिसके बारे में बात हो रही हो)

Note: ऊपर दिए गए उदाहरण में हमने देखा की मनोज first person है और अजय second person है, यह केवल आपको समझाने के उद्देश्य से है। वास्तव में कोई भी नाम (name) 一 जो subject की तरह प्रयोग किया गया हो一 Third Person कहलाता है।


two person talking about third person

वाक्यों में Person का लोप

निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़कर इसके आगे दिए गए पैराग्राफ समझें :-

  • शिक्षक महोदय गुस्सा हैं। (The Teacher is angry.)
  • पुलिस आयी है। (The Police has come.)
  • नेहा सो रही है। (Neha is sleeping.)

उपर्युक्त वाक्यों में first person (किसने कहा) और second person (किससे कहा) का कहीं कोई उल्लेख नहीं है। बोलचाल की भाषा में बहुत ही कम ऐसे वाक्य देखने को मिलेंगे जिसमे First, Second and Third तीनो person मौजूद हो। कुछ अन्य उदाहरणों को समझिये:-

  1. मैं पढ़ रहा हूँ। (I am studying.)
  2. तुम खेल रहे हो। (You are playing.)
पहले वाक्य में वक्ता (किसने कहा) खुद subject (I) ही है लेकिन श्रोता अज्ञात है, दुसरे वाक्य में वक्ता अज्ञात है लेकिन श्रोता (you) का उल्लेख है।

वक्ता, श्रोता और कर्ता

वक्ता (Speaker) श्रोता (Listener) कर्ता (Subject)
ज्ञात ✔ अज्ञात ✘ First Person
अज्ञात ✘ ज्ञात ✔ Second Person
अज्ञात ✘ अज्ञात ✘ Third Person

उदाहरण:-

  • मैं खेल रहा हूँ। (I am playing.)
    • वक्ता = I,
    • श्रोता = अज्ञात,
    • कर्ता = I, First Person.
  • हमलोग पटना जा रहे हैं। (We are going to Patna.)
    • वक्ता = We,
    • श्रोता = अज्ञात,
    • कर्ता = We, First Person.
  • आप अच्छे आदमी हैं। (You are a good man.)
    • वक्ता = अज्ञात,
    • श्रोता = You,
    • कर्ता = You, Second Person.
  • आपलोग नेता हैं। (You are leader.)
    • वक्ता = अज्ञात,
    • श्रोता = You,
    • कर्ता = You, Second Person.
  • प्रीति एक शिक्षक है। (Priti is a teacher.)
    • वक्ता = अज्ञात,
    • श्रोता = अज्ञात,
    • कर्ता = Priti, Third Person
  • वे लोग खेल रहे हैं। (They are playing.)
    • वक्ता = अज्ञात,
    • श्रोता = अज्ञात,
    • कर्ता = They, Third Person.

Singular and Plural Person

Person के सन्दर्भ में singular का अर्थ होता है 一 एक व्यक्ति, और plural का अर्थ होता है 一 एक से अधिक व्यक्ति।

  • जब किसी वाक्य का subject से एक व्यक्ति का बोध हो तो वह singular person कहलाता है।
    • Examples: I, You (आप, तुम), He, She, It, Name
  • जब किसी वाक्य का subject से एक से अधिक व्यक्ति का बोध हो तो वह plural person कहलाता है।
    • Examples: We, You (आपलोग, तुमलोग), Manoj and Ajay, The boys/teachers/girls etc.
Person Singular Plural
First Person I We
Second Person You You
Third Person He/She/It/Name They, The boys/teachers

Examples:-

  • मैं एक लड़की हूँ।
    • I am a girl.
    • I > मैं > एक व्यक्ति
    • First Person, Singular
  • हमलोग खुश थे.
    • We were happy.
    • We > हमलोग > एक से अधिक व्यक्ति
    • First Person, Plural
  • आप अच्छे हैं।
    • You are good.
    • You > आप > एक व्यक्ति
    • Second Person, Singular
  • आपलोग डॉक्टर हैं।
    • You are doctors.
    • You > आपलोग > एक से अधिक व्यक्ति
    • Second Person, Plural
  • वह इंजिनियर बनेगी।
    • She will be an engineer.
    • She > वह > एक व्यक्ति
    • Third Person, Singular.
  • वह तेज है।
    • He is intelligent.
    • He > वह > एक व्यक्ति
    • Third Person, Singular
  • यह सफ़ेद है।
    • It is white.
    • It > यह > एक वस्तु
    • Third Person, Singular
  • राधा सुन्दर है।
    • Radha is beautiful.
    • Radha > राधा > एक व्यक्ति
    • Third Person, Singular
  • वे लोग आ रहे हैं।
    • They are coming.
    • They > वे लोग > एक से अधिक व्यक्ति
    • Third Person, Plural
  • शिक्षकगण व्यस्त हैं।
    • The teachers are busy.
    • The Teachers > शिक्षकगण > एक से अधिक व्यक्ति
    • Third Person, Plural

Person in English Grammar - Exercise

Identify the person and number of the subject:-

Score: 0 / 3

Next Post Previous Post
3 Comments
  • बेनामी
    बेनामी 24 जून 2024 को 11:38 pm बजे

    It's very easy to understand English.

  • बेनामी
    बेनामी 27 जून 2024 को 12:54 am बजे

    Sir.. aap YouTube pr class dalo... Qki aapka samjhane ka tarika kafi behtrin hai.. aur yahi chij aap pdf k sath agar YouTube par doge... To sach me bahut se logo ko help milegi.. aur aapka nam v hoga...

    • HindiMadhyam
      HindiMadhyam 27 जून 2024 को 11:51 pm बजे

      Thank you so much for your kind words and the suggestion!

      I know that YouTube can be a great way to reach many students. But, I also think it can be a place where you get easily distracted. You might go to learn something, but end up watching reels and clickbait instead.

      A true learner learns more from books than from videos. My primary goal is to provide a focused and effective learning environment, which is why I prefer explaining on website.

Add Comment
comment url