Use of Must, Must Be And Must Have in Hindi: Rules, Examples

Must का प्रयोग अत्यंत आवश्यक, कर्तव्य, सुझाव या निश्चितता को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। हिंदी में इसका अर्थ "जरुर या अवश्य" होता है। हिंदी वाक्यों की बनावट में "जरुर/अवश्य + चाहिये/होगा/होंगे/होगी" शब्द प्रयुक्त रहता है और वाक्य का सन्दर्भ वर्तमान काल से होता है।

अगर वाक्य में must have का प्रयोग हुआ हो तो इसका सन्दर्भ past tense से होता है वहीं must be का सन्दर्भ "संदिग्ध वर्तमान काल" से होता है।

आमतौर पर must का प्रयोग future tense के लिए नहीं किया जाता है लेकिन future time के लिए किया जा सकता है, जिसमे वाक्यों में ऐसे शब्दों का प्रयोग होता है जो सामान्यतः भविष्य के समय को दर्शाते हैं। जैसे: next week (अगले सप्ताह), next month (अगले महीने) इत्यादि। इस concept को मैंने "Tense in Hindi" पोस्ट में अच्छे से समझाया है। आप चाहे तो पहले उस पोस्ट को पढ़ सकते हैं जिनसे must के प्रयोग को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।


Examples of Must in Sentences:

  • Students must attend all classes.
    • छात्रों को सभी कक्षाओं में अवश्य उपस्थित होना होगा/चाहिए।
  • You must pay your bills on time.
    • आपको अपने बिल का भुगतान समय पर अवश्य करना चाहिए/होगा।
  • You must bring your ID to enter the examination hall.
    • परीक्षा भवन में प्रवेश के लिए आपको अपनी ID अवश्य लानी होगी/चाहिये।
  • You must watch that movie.
    • आपको वह फिल्म अवश्य देखना चाहिए।
  • This must be the right address.
    • यह पता अवश्य सही होना चाहिए/होगा।
  • You must read this book.
    • आपको यह किताब अवश्य पढनी चाहिए।
  • You must visit India.
    • आपको भारत अवश्य आना चाहिए।
  • You must be joking!
    • आप जरुर मजाक कर रहे होंगे।
  • It must be raining.
    • जरुर, बारिश हो रही होगी।

आगे इस पोस्ट में Must, Must Be And Must Have के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गयी है।

Use of Must, Must Be And Must Have in Hindi: Rules, Examples

Difference Between Must and 'Should'

Should का अर्थ होता है 一 चाहिए, जबकि must का अर्थ होता है 一 अवश्य.. चाहिए। दोनों में अंतर है इन्हें नीचे दिए गए उदाहरणों के माध्यम से समझें।

  • आपको जाना चाहिए। ➔ You should go.
  • आपको अवश्य जाना चाहिए। ➔ You must go.
  • हमें प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। ➔ We should exercise everyday.
  • हमें प्रतिदिन व्यायाम अवश्य करना चाहिए। ➔ We must exercise everyday.
  • हमें माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। ➔ We should serve our parents.
  • हमें माता-पिता की सेवा अवश्य करनी चाहिए। ➔ We must serve our parents.

मनाही के लिए Must का प्रयोग (Prohibition)

किसी वर्जित कार्य को जोर देकर मना करने के लिए must + not का प्रयोग किया जाता है। हिंदी वाक्यों को देखकर आपको ऐसा प्रतीत हो सकता है की किसी प्रकार का सुझाव दिया जा रहा है, लेकिन वास्तव में वह वाक्य मनाही (prohibition) का होता है।

उदाहरण के लिए: 

  • Do not park here.
    • यहाँ गाड़ी खड़ा न करें। (एक सामान्य पब्लिक मेसेज जो कहता है की इस स्थान पर गाड़ी खड़ा करने की मनाही है। यह सभी को मानना चाहिए, न मानने पर जुर्माना लगाया जा सकता है और नहीं भी।)
  • You must not park here.
    • आपको यहाँ गाड़ी खड़ा नहीं करना चाहिए। (यह वाक्य एक warning की तरह है, जिसकी अवहेलना करने पर बुरे परिणाम हो सकते हैं।)
Structure
Subject + Must not + V1 + Complement (पूरक)

Examples of Must Not in Hindi to English:

  • You must not smoke in the hospital.
    • आपको अस्पताल में धुम्रपान नहीं करनी चाहिए।
    • अर्थात, अस्पताल में धुम्रपान करने की मनाही है।
  • Visitors must not touch the glass.
    • आगंतुकों को सीसे को नहीं नहीं छूना चाहिए।
    • अर्थात, आगंतुक सीसे को नहीं छु सकते।
  • You must not enter this area without permission.
    • आपको इस क्षेत्र में बिना अनुमति नहीं आना चाहिए।
  • Students must not use their phones during class.
    • विद्यार्थीयों को कक्षा में फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • You must not park here.
    • आपको यहाँ गाड़ी खड़ी नहीं करनी चाहिए।
  • You must not feed the animals in the zoo.
    • आपको चिड़ियाँघर के जानवरों को नहीं खिलाना चाहिए।
  • You must not exceed the speed limit.
    • आपको गति सीमा पार नहीं करनी चाहिए।
  • Visitors mustn't take photos inside the museum.
    • आगंतुकों को म्यूजियम के अन्दर फोटो नहीं लेना चाहिए।

Use of Must in Hindi

हिंदी वाक्यों में यदि "अवश्य, जरुर या अवश्य ही" रहे तो अंग्रेजी अनुवाद में must का प्रयोग किया जाता है।

Structure
Subject + Must + V1 + O
  • We must hurry. ➔ हमें जल्दी करनी चाहिए।
  • He must study. ➔ उसे जरुर पढना चाहिए।
  • She must cook. ➔ उसे अवश्य खाना बनाना चाहिए।
  • They must leave. ➔ उनलोगों को अवश्य निकलना चाहिए।
  • You must listen. ➔ आपको अवश्य सुनना चाहिए।
  • She must rest. ➔ उसे अवश्य आराम करना चाहिए।
  • They must try. ➔ उनलोगों को अवश्य कोशिश करना चाहिए।
  • We must wait. ➔ हमें अवश्य इंतज़ार करना चाहिए।
  • He must learn. ➔ उसे अवश्य ही सीखना चाहिए।
  • She must help. ➔ उसे जरुर मदद करनी चाहिए।
  • They must sing. ➔ उनलोगों को अवश्य गाना चाहिए।
  • You must decide. ➔ आपको अवश्य निर्णय लेना चाहिए।
  • We must agree. ➔ हमें अवश्य सहमत होना चाहिए।
  • He must travel. ➔ उसे अवश्य यात्रा करनी चाहिए।
  • You must sleep. ➔ आपको अवश्य सोना चाहिए।
  • He must apologize. ➔ उसे अवश्य माफ़ी मांगना चाहिए।
  • She must run. ➔ उसे अवश्य दौड़ना चाहिए।
  • You must teach. ➔ आपको अवश्य पढाना चाहिए।
  • We must respect our country. ➔ हमें अवश्य सम्मान करना चाहिए 
  • You must vote. ➔ आपको अवश्य वोट करना चाहिए।
  • We must meditate. ➔ हमें अवश्य ध्यान करना चाहिए। 
  • She must reply. ➔ उसे जरुर जवाब देना चाहिए।

कुछ वाक्यों में "अवश्य, जरुर या अवश्य ही" शब्द मौजूद नहीं रहते हैं, लेकिन वाक्य के सन्दर्भ से यह पता चले कि वाक्य में कहे गए बातों को न मानने से दुष्परिणाम हो सकते हैं तो वहां must का प्रयोग किया जाता है। जैसे:

  • आपको गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट पहननी चाहिए।
    • You must wear seatbelt while driving.
  • हमें रात को दही नहीं खाना चाहिए।
    • We must not eat curd at night.
  • हमें अत्याधिक चीनी का सेवन नहीं करना चाहिये।
    • We must not consume excessive sugar.
  • बाहर धुप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए।
    • We must apply sunscreen before going out in sun.

इन वाक्यों से बताया जाता है कि कुछ वास्तव में आवश्यक है या करना ज़रूरी है।


Use Of Must In Different Tenses

use of must in different tenses

अलग अलग काल के सन्दर्भ में इनके प्रयोग और तात्पर्य अलग होते हैं। जैसे: 

  • Present Tense (Must): आवश्यकता, कर्तव्य, सुझाव
    • Present Tense में must वाले हिंदी वाक्यों में में अवश्य + चाहिए का भाव होता है इसलिए इसे should का stronger version माना जाता है।
      • आपको फल अवश्य खाना चाहिए। (You must eat fruits.) - आवश्यकता
      • हमें अपने दोस्तों की मदद अवश्य करनी चाहिए। (We must help our friends.) - कर्तव्य
      • आपको हेलमेट जरुर पहननी चाहिए। (You must wear helmet) - सुझाव
  • Past Tense (Must have): अतीत में निश्चितता दर्शाने के लिए
    • Past Tense में must का प्रयोग वर्तमान स्थिति को समझकर अतीत में किसी घटना की निश्चितता को दर्शाने के लिए किया जाता है।
      • दरवाजा खुला है, जरुर कोई अन्दर गया है। (The door is open, someone must have entered inside)
  • Future Tense: भविष्य में आवश्यकता, कर्तव्य
    • Future Tense में must का प्रयोग वर्तमान काल की तरह ही किया जाता है। वाक्य की क्रिया से यह पहले ही स्पष्ट हो जाती है की कार्य भविष्य में होगा। ऐसे वाक्यों में shall और will लगाने की जरुरत नहीं होती, क्योंकि वाक्य में भविष्य को दर्शाने वाले समयसूचक शब्द प्रयुक्त रहते हैं। जैसे: कल तक, अगले सोमवार तक, आने वाले त्यौहार के दौरान, इत्यादि।
      • उसे सोमवार तक अपनी रिपोर्ट अवश्य जमा करनी होगी। (She must submit her report by Friday.)

Use of Must Have in Hindi

Must have का प्रयोग present perfect tense के कालावधि वाले वाक्यों में किया जाता है, लेकिन इनका पहचान  future perfect tense के अनुसार किया जाता है। उदाहरण के लिए:

  • वह सो चूका है। (present perfect tense)
    • He has fallen asleep.
  • वह सो चूका होगा। (future perfect tense)
    • He will have fallen asleep.
  • वह जरुर सो चूका होगा। (संदिग्ध वर्तमान काल)
    • He must have fallen asleep.

पहचान

जरुर/अवश्य/अवश्य ही + चूका होगा/चुकी होगी/चुके होंगे/ा होगा/ े होंगे/ ी होगी

Structure
Subject + Must Have + V3 + Complement (पूरक)

Must have वाले वाक्यों से हमें बोध होता है कि कोई कार्य अतीत में निश्चित रूप से पूरा हो चूका होगा। इन वाक्यों में जरुर/अवश्य शब्द हटा देने वाक्य का सन्दर्भ भविष्य काल में परिवर्तित हो जाता है।

उदाहरण

  • She must have forgotten her keys at home.
    • वह जरुर अपनी चाबियाँ घर पर भूल गयी होगी।
  • They must have reached Delhi by now.
    • वे अब तक दिल्ली पहुंच चुके होंगे।
  • He must have taken the wrong train.
    • उसने जरुर गलत ट्रेन पकड़ ली होगी।
  • She must have left early.
    • वह जरुर जल्दी निकल गई होगी।
  • He must have missed the bus.
    • उसकी बस छूट गयी होगी।
  • They must have gone to the market.
    • वे लोग जरुर बाजार गए होंगे।
  • You must have finished your homework.
    • तुम अवश्य अपना होमवर्क पूरा कर चुके होगे।
  • She must have called you while you were out.
    • जब आप बाहर थे तो उसने आपको फोन किया होगा।
  • He must have received the parcel by now.
    • उसे अबतक पार्सल अवश्य मिल चूका होगा।
  • They must have visited the temple.
    • वे लोग मंदिर अवश्य गए होंगे।
  • She must have prepared dinner.
    • वह अवश्य ही रात का भोजन तैयार कर चुकी होगी।
  • You must have met him.
    • तुम जरुर उनसे मिले होगे।
  • She must have cleaned the house.
    • उसने जरुरे घर साफ़ किया होगा।
  • He must have sent the email.
    • उसने जरुर ईमेल भेजा होगा।

अब ध्यान दें, अगर उपरोक्त वाक्यों को भविष्य के सन्दर्भ में कहना हो तो? जैसे आखरी उदाहरण को लीजिये: 

  • उसने जरुर ईमेल भेजा होगा। (वर्तमान काल)
    • He must have sent the email.
  • वह जरुर ईमेल भेजेगा। (भविष्य काल)
    • He shall send the email.

Use of shall and Will मैं मैंने आपको बताया था कि I/we के साथ shall का प्रयोग होता है और बाकी सभी कर्ता के साथ will का प्रयोग किया जाता है। अगर वाक्य में जरुर शब्द रहे तो यह नियम उल्टा हो जायेगा जिसमे I/we के साथ will और अन्य subjects के साथ shall का प्रयोग किया जायगा।

Use of Must Be in Hindi

Must be का प्रयोग "संदिग्ध वर्तमान काल" के लिए किया जाता है, जिसमे कोई कार्य या स्थिति स्पष्ट रूप से  निश्चित नहीं होता। इसका प्रयोग अनुमान (guess) लगाने के लिए किया जाता है, जिसमे अनुमान का गलत होने से ज्यादा सही होने का chance ज्यादा रहता है। इस टॉपिक को मैंने पहले भी Future Continuous Tense वाले आर्टिकल में एक उदाहरण के माध्यम से समझाया है।

आपने must have का प्रयोग पढ़ा जिसका प्रयोग हमलोग past tense में निश्चितता को व्यक्त करने के लिए करते हैं, वही must be का प्रयोग present tense (जो हिंदी में संदिग्ध वर्तमान काल की श्रेणी में आते हैं) में निश्चितता को दर्शाने के लिए किया जाता है।

Must be का प्रयोग से पहले आप दो तरह की प्रकृति वाले वाक्यों को समझिये।

  1. State of Being वाले वाक्य जिसमे किसी क्रिया शब्द का प्रयोग न हुआ हो।
    • You must be a doctor. (आप जरुर एक डॉक्टर होंगे।)
  2. क्रिया (Verb) वाले वाक्य जिसमे किसी कार्य के होने का बोध हो।
    • He must be walking. (वह जरुर टहलता होगा।)

आपको ऊपर दो तरह के वाक्यों के उदाहरण इसलिए दिए हैं, क्योंकि जिन वाक्यों में क्रिया शब्द का प्रयोग हुआ रहेगा उन वाक्यों के अंत में होगा/होगी/होंगे इत्यादि रहते हैं जिन्हें देखकर लोग बड़ी आसानी से इन्हें future tense का वाक्य समझ बैठते हैं।

परन्तु, एक बात का ध्यान रखें कि must be का प्रयोग आमतौर पर future tense के लिए नहीं किया जाता है।

आइये अब इन्हें कुछ उदाहरणों के माध्यम से समझते हैं, इन उदाहरणों को पढ़ते समय आप पाएंगे की प्रत्येक वाक्य में किसी तरह की guessing की जा रही है या अनुमान लगाया जा रहा है।

उदाहरण (state of being)

Structure
Subject + Must Be + Complement (पूरक)
  • She must be very experienced.
    • वह जरुर बहुत अनुभवी होंगी।
  • She must be sick.
    • वह जरुर बीमार होगी।
  • They must be out.
    • वे लोग जरुर बहार होंगे।
  • They must be happy.
    • वे लोग जरुर खुश होंगे।
  • She must be the bride.
    • वह जरुर दुल्हन होगी।
  • You must be alone.
    • वह जरुर अकेला होगा।
  • You must be excited.
    • आप जरुर उत्साहित होंगे।
  • It must be an emergency
    • यह जरुर कोई आपातकाल है।
  • It must be his turn.
    • जरुर उसकी पारी है/होगी।
  • The shop must be open.
    • दुकान अवश्य खुला होगा।

उदाहरण (Verb Sentences)

Structure
Subject + Must Be + V4 + O
  • She must be studying.
    • वह जरुर पढ़ रही/पढ़ती होगी।
  • He must be working.
    • वह जरुर काम कर रहा/करता होगा।
  • The kids must be playing outside.
    • बच्चे जरुर बहार खेल रहे/खेलते होंगे।
  • She must be thinking about me.
    • वह जरुर मेरे बारे में सोच रही/सोचती होगी।
  • She must be waiting for the bus.
    • वह जरुर बस का इंतजार कर रही/करती होगी।
  • He must be watching TV.
    • वह जरुर टीवी देख रहा/देखता होगा।
  • He must be fixing the car.
    • वह जरुर कार ठीक कर रहा/करता होगा।
  • She must be talking on the phone.
    • वह जरुर फोन पर बात कर रही होगी।
  • He must be reading a book.
    • वह जरुर किताब पढ़ रहा होगा।
  • They must be fishing by the lake.
    • वे लोग जरुर झील के किनारे मछली पकड़ रहे होंगे।

The Bottom Line

अब निम्नलिखित वाक्यों पर विचार करें:-

  • वह पढ़ रहा होगा।
    • He will be studying. (Future Continuous Tense)
    • He must be studying. (Present Tense)
  • मनोज सो रहा होगा।
    • Manoj will be sleeping.
    • Manoj must be sleeping.
  • नेहा काम कर रही होगी।
    • Neha will be working.
    • Neha must be working. 

उपरोक्त वाक्यों के दोनों अनुवाद सही है, बात यहाँ सन्दर्भ की है अगर आप कहते हैं की नेहा भविष्य में काम कर रही होगी तो Neha will be working. दुसरे scenario में आप अनुमान लगते हैं की नेहा काम कर रही होगी और इसमें आप लगभग-लगभग sure हैं की वह काम ही कर रही होगी (वर्तमान काल में) तो Neha must be working.

इनके अलावा अगर वाक्यों की बनावट में ता होगा/ती होगी/ते होंगे रहे तो वहां must be का प्रयोग होगा.

आशा करता हूँ कि यह पोस्ट अंग्रेजी सीखने की यात्रा में आपको एक कदम आगे बढ़ाने में सक्षम रही होगी।

I believe this post must be effective in moving you one step forward in your English learning journey. Thank you very much for reading this post until the end.

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url