The Clauses 一 Types, Functions And Use cases

Last Updated: जुलाई 31, 2024

English grammar के सन्दर्भ में Clause का अर्थ होता है 一 उपवाक्य या वाक्यांश, वाक्यांश अर्थात वाक्य का एक भाग। Clause शब्दों का एक समूह होता है जिसमे एक Subject और Predicate के अन्दर एक Finite Verb मौजूद होते हैं। यह वाक्य का एक आश्रित भाग (Subordinate Clause) हो सकता है, या फिर अपने आप में ही एक पूर्ण वाक्य (Principal Clause) हो सकता है।

Clause को समझने के लिए एक उदाहरण :-

  • He runs because he wants to join the Indian army. (वह दौड़ता है क्योंकि वह भारतीय सेना में शामिल होना चाहता है।)
    • He runs. (पूर्ण वाक्य | Principal Clause)
    • Because he wants to join the Indian army. (अपूर्ण वाक्य | Subordinate Clause)

उपर्युक्त उदाहरण को दो भागों में बाँटा गया है 一 Principal Clause और Subordinate Clause 一 और प्रत्येक भाग में subject और verb मौजूद है। इस प्रकार वाक्य के दोनों भाग clause कहलायेंगे जिसमे एक पूर्ण वाक्य (Principal Clause) है जबकि दूसरा आश्रित वाक्य (Subordinate Clause) है।


visual chart for the types of the clause

Finite Verb in a Clause

प्रत्येक वाक्य clause नहीं होता है लेकिन प्रत्येक वाक्य 一 जिसका एक पूर्ण अर्थ हो 一 में एक Principal clause जरुर होता है। अंग्रेजी व्याकरण में Clause कोई special sentence नहीं होते। बोलचाल में प्रयोग किये जाने वाले ज्यादातर वाक्य को clause कहा जा सकता है अगर उन वाक्यों में Subject और Predicate के अन्दर Finite Verb (फाइनइट भर्ब) मौजूद हो।

Finite Verb उन verbs को कहते हैं जो अपने मूल रूप में न हो, ज्यादातर लोग यह समझते हैं कि V1 को ही क्रिया का मूल रूप कहा जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। किसी भी verb के पहले to का प्रयोग करने पर ही वह अपने मूल रूप (Non-finite verb) में होता है।

Non-finite Verb Finite Verb
to be is, am, are, was, were, been
to run run (V1/V3), ran (V2), running (V4), runs (V5)
to eat eat (V1), ate (V2), eaten (V3), eating (V4), eats (V5)

Note

  • यदि आपको finite verb से confusion होता है तो आप इसे केवल verb मान कर चल सकते हैं, क्योंकि clause के examples में वैसे भी non-finite verb का प्रयोग कम ही होता है।

Structure of a Sentence: Subject and Predicate

किसी भी sentence में subject और predicate वाक्य का base होता है इस आधारभूत ढाँचे की अवहेलना करते हुए वाक्यों को अर्थपूर्ण नहीं बनाया जा सकता है। इस टॉपिक में subject और predicate का काफी महत्वपूर्ण role है इसलिए इसे संक्षिप्त में समझ लेते हैं।

visual representation of subject and predicate

  • Subject ➔ जिसके द्वारा कार्य को किया जाता है या जिसके बारे में वाक्य में कहा जा रहा हो।
    • Manoj is running. (मनोज के द्वारा कार्य किया जा रहा है।)
    • Manoj is healthy. (मनोज के बारे में बात हो रही है।)
  • Predicate ➔ वाक्य का वह हिस्सा जो हमें बताता है की subject क्या है/था/होगा (state-of-being), या subject के द्वारा किये जाने वाले कार्य को दर्शाता है। आमतौर पर यह subject के बाद का भाग होता है।
    • Manoj is running. (Subject के द्वारा किया जाने वाला कार्य 一 दौड़ रहा है)
    • Manoj is healthy. (Subject क्या है | state-of-being 一 स्वस्थ है)

Differences of a Sentence, a Phrase And a Clause

Sentence Phrase Clause
शब्दों का एक समूह जिनके पूर्ण अर्थ होते हैं। शब्दों का एक समूह जो मिलकर किसी एक part of speech को दर्शाते हैं। शब्दों का एक समूह जिनके अर्थ पूर्ण और अपूर्ण दोनों हो सकते हैं।
Sentence में एक subject और predicate होता है। Phrase में कोई subject और predicate नहीं होता है। प्रत्येक Clause में एक subject और predicate होता है।
प्रत्येक sentence में एक principle clause होता है। phrase किसी वाक्य का एक भाग होता है। Principle clause को पूर्ण वाक्य तथा Subordinate clause को अपूर्ण वाक्य कहा जाता है।
Ex: I run in the morning. Ex: In the morning

P.C : I run.

S.C : when the sun arises.

Types of Clause: Principal and Subordinate

Clause 2 प्रकार के होते हैं:-

  1. Principal Clause ➔ Principal Clause उन वाक्यों को कहा जाता है, जिनमें एक subject और infinite verb मौजूद हो। ऐसे वाक्य प्रायः स्वतंत्र और पूर्ण होते हैं।
    • He plays. (वह खेलता है।)
      • Subject = He,
      • Finite Verb = plays.
    • I am a student. (मैं एक विद्यार्थी हूँ।)
      • Subject = I,
      • Finite Verb = am.
    • You are lazy. (तुम आलसी हो।)
      • Subject = You,
      • Finite Verb = Are.
  2. Subordinate Clause ➔ Subordinate Clause उन वाक्यों को कहा जाता है, जिनमे एक subject और Finite verb मौजूद होते हैं फिर भी इनके अर्थ को स्पष्ट करने के लिए यह किसी अन्य वाक्य या Principal Clause पर आश्रित होते हैं।
    • Because I am tired. (क्योंकि मैं थक गया हूँ।)
      • Subject = I,
      • Finite Verb = am.
    • Whenever it rains (जब भी बारिश होती है।)
      • Subject = It,
      • Finite verb = rains.
    • Unless you try. (यदि तुम कोशिश नहीं करते।) 一 Unless का अर्थ होता है, यदि__नहीं
      • Subject = You,
      • Finite Verb = try.

Note

  • Principal Clause को Main Clause (मुख्य उपवाक्य) या Independent Clause (स्वतंत्र उपवाक्य) भी कहा जाता है। और,
  • Subordinate Clause को एक अन्य नाम Dependent Clause (आश्रित उपवाक्य) से भी जाना जाता है।

अगर किसी वाक्य में दो clause हो तो नीचे तालिका में दिए गए Conjunction शब्दों को ध्यान में रखें, इन शब्दों से शुरू होने वाले वाक्य आमतौर पर subordinate clause होते हैं।

Conjunction Words Meaning in Hindi
as जैसे
as if जैसे कि
as long as जब तक
as soon as जैसे ही
because क्योंकि
before पहले
by the time जिस समय तक
even if यहाँ तक कि
even though हालांकि
if अगर
in case के मामले में
once एक बार
provided that शर्त है कि
since जब से
so that ताकि
than की तुलना में
that कि
though हालांकि
unless जब तक नहीं
until तक
when जब
whenever जब भी
where जहाँ
whereas जबकि
wherever जहाँ भी
while जबकि

More Examples of Principal and Subordinate Clause

आगे दिए गए उदाहरणों को पढ़ते समय निम्नलिखित short form का ध्यान रखें:-
Principal Clause (PC)
Subordinating Clause (SC)

  • As I walked to the store, it started to rain.
    • As I walked to the store. = SC
    • It started to rain. = PC
  • He acts as if he owns the place.
    • He acts. = PC
    • As if he owns the place. = SC
  • You can stay as long as you like.
    • You can stay. = PC
    • As long as you like. = SC
  • Call me as soon as you arrive.
    • Call me. = PC
    • As soon as you arrive. = SC
  • I stayed home because I was tired.
    • I stayed home. = PC
    • Because I was tired. = SC
  • Finish your homework before you go out.
    • Finish your homework. = PC
    • Before you go out. = SC
  • By the time I got there, the show had started.
    • The show had started. = PC
    • By the time I got there. = SC
  • Even if it rains, we will go hiking.
    • We will go hiking. = PC
    • Even if it rains. = SC
  • Even though she was tired, she finished her work.
    • She finished her work. = PC
    • Even though she was tired. = SC
  • If you need help, call me.
    • Call me. = PC
    • If you need help. = SC
  • Take an umbrella in case it rains.
    • Take an umbrella. = PC
    • In case it rains. = SC
  • Once you finish, we can leave.
    • We can leave. = PC
    • Once you finish. = SC
  • You can go out provided that you finish your chores.
    • You can go out. = PC
    • Provided that you finish your chores. = SC
  • Since he moved here, he has made many friends.
    • He has made many friends. = PC
    • Since he moved here. = SC
  • She studied hard so that she could pass the exam.
    • She studied hard. = PC
    • So that she could pass the exam. = SC
  • She is taller than I am.
    • She is taller. = PC
    • Than I am. = SC
  • He said that he would come.
    • He said. = PC
    • That he would come. = SC
  • Though it was late, we continued working.
    • We continued working. = PC
    • Though it was late. = SC
  • You won't succeed unless you try.
    • You won't succeed. = PC
    • Unless you try. = SC
  • We waited until he arrived.
    • We waited. = PC
    • Until he arrived. = SC
  • When I arrived, everyone was gone.
    • Everyone was gone. = PC
    • When I arrived. = SC
  • Call me whenever you need.
    • Call me. = PC
    • Whenever you need. = SC
  • I will go where you go.
    • I will go. = PC
    • Where you go. = SC
  • She enjoys reading whereas he prefers watching TV.
    • She enjoys reading. = PC
    • Whereas he prefers watching TV. = SC
  • Wherever you go, I will follow.
    • I will follow. = PC
    • Wherever you go. = SC
  • I was reading while he was playing.
    • I was reading. = PC
    • While he was playing. = SC

Types of Subordinate Clause and Use Cases

Subordinate Clause के निम्नलिखित तीन भेद हैं:-

  • Noun Clause
  • Adjective Clause
  • Adverb Clause
आगे के खंड को समझने के लिए Noun, Adjective और Adverb की समझ अनिवार्य है, इसलिए दिए गए लिंक पर जाकर आप उन विषयों के बारे में एक बार अवश्य पढ़ लें।

Noun Clause

शब्दों का एक समूह 一 जिसमे subject और predicate दोनों हो 一 जो साथ में मिलकर एक Noun की तरह कार्य करते हैं, उन्हें noun clause कहा जाता है। एक regular noun की तरह इनका भी प्रयोग subject या object की तरह किया जा सकता है। ऐसे वाक्य सामान्यतः that, what, whatever, who, whoever, whom, how, इत्यादि से शुरू होते हैं।

The Concept of Noun Clause

नीचे दिए गए उदाहरणों को समझिये:-

  • I know Neha. (मैं नेहा को जनता हूँ)
  • I know who she is. (मैं जनता हूँ वह कौन है)

ऊपर दिए गए उदाहरण में "who she is" एक clause है क्योंकि इसमें एक subject (she) और एक verb (is) मौजूद है। वाक्य में who she is का उत्तर होगा - नेहा, जो की एक noun है इसलिए "who she is" को एक noun clause कहा जायेगा।

Structure of a Noun Clause

अब तक आपने पढ़ा की sentence को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है 一 Principal and Subordinate.

Noun Clause वाले वाक्यों में ऐसा नहीं किया जा सकता (केवल object के रूप में आये noun clause को छोड़कर), क्योंकि noun clause, principal clause का ही एक भाग होता है। अगर principal clause से 一 subject के रूप में आये 一 noun clause को निकाल दिया जाये तो principal clause भी अर्थहीन हो जाता है।

ज्यादातर लोगों को noun clause इसलिए समझ में नहीं आती क्योंकि वे sentence को दो part में बाँटने का प्रयास करते हैं, जबकि उद्देश्य principal clause के अन्दर noun clause को ढूँढना और इनके use cases को समझना होता है।

examples showing difference between regular and noun clause
दिए गए चित्र में देखा जा सकता है की regular clause वाले sentence में principal clause को एक स्वतंत्र वाक्य की तरह 一 I run 一 लिखा जा सकता हैं, लेकिन noun clause वाले वाक्यों में 一 खासकर उन वाक्यों में जहाँ noun clause subject/complement के रूप में आया हो 一 principle clause को स्वतंत्र वाक्य की तरह 一 was surprising 一 नहीं लिखा जा सकता।

Identification of a Noun Clause

Noun clause प्रायः निम्नलिखित शब्दों से शुरू होते हैं:-

  • that (I know that he is coming.)
  • if (She wondered if she could win.)
  • whether (He asked whether it was true.)
  • Wh words: who, what, when, where, why, how (e.g.- I don't know where she went.)

और साथ ही इसका भी ध्यान रखें की इन clauses का अपना subject और verb होता है।

Noun Clause as a Subject

एक सामान्य वाक्य का structure होता है 一 S + V + O/Complement, वाक्य में verb के स्थान पर कोई भी finite verb हो सकता है, जिसमे be के forms 一 is, am, are, was, were, been 一 भी शामिल हैं।

अगर वाक्य का subject एक subordinate clause है, और structure (S + V + O/Complement) के अनुसार subject के बाद एक verb का प्रयोग हुआ हो तो वह subject के रूप में noun clause कहलाएगा।

Note

  • यहाँ पर आपको complement और object में confuse नहीं होना है। आप केवल यह समझें की regular verb (जैसे : go, play, run, etc.) के बाद object आता है और जिन वाक्यों में main verb न हो वहां helping verb (जैसे : is, am, are, was, were, shall, will, etc.) के बाद complement आता है।

Examples:-

  • What she said was surprising.
    • What he said (S) + was (V) + surprising (C)
    • Note: इस प्रकार के sentence में यह संदेह उत्पन्न हो सकता है की said भी एक verb है तो हमलोग was को ही verb क्यों मानकर चल रहे हैं? चूँकि subordinate clause होने के लिए यह शर्त होती है की उसका एक अपना subject और verb होना चाहिए। अगर हम said को verb मानकर चलते हैं तो subordinate clause के पास अपना verb नहीं बचता है।
  • That he lied bothered her.
    • That he lied (S) + bothered (V) + her (O)
  • Why he left early is a mystery.
    • Why he left early (S) + is (V) + a mystery (C)
  • Whether she will come is uncertain.
    • Whether she will come (S) + is (V) + uncertain (C)
  • How the movie ends is unknown to me.
    • How the movie ends (S) + is (V) + unknown to me (C)
  • Whoever finishes first will win a prize.
    • Whoever finishes first (S) + will (V) + win a prize (C)
  • What you did is unacceptable.
    • What you did (S) + is (V) + unacceptable (C)
  • That the Earth is round is a fact.
    • That the Earth is round (S) + is (V) + a fact (C)
  • When they will arrive is not clear.
    • When they will arrive (S) + is (V) + not clear (C)
  • Whether he can help remains to be seen.
    • Whether he can help (S) + remains (V) + to be seen (C).

Noun Clause as an Object

Object दो प्रकार के होते हैं, direct and indirect object. Direct object में मैंने आपको बताया था की यह "क्या" या "किसे" का उत्तर होता है। इन clauses में हमें "क्या" का उत्तर ढूँढना होता है।

इस प्रकार, अगर किसी वाक्य में "क्या" का उत्तर एक subordinate clause हो तो वह object के रूप में noun clause कहलायेगा।

Examples:-

  • She knows that he is coming.
    • She knows > वह जानती है > क्या? > that he is coming > कि वह आ रहा है।
  • I wonder what they are doing.
    • I wonder > मुझे (सोचकर) आश्चर्य होता है > क्या? > what they are doing > वे लोग क्या कर रहे हैं।
  • They didn't realize how late it was.
    • They didn't realize > उन्हें एहसास नहीं था > क्या? > how late it was > (की) कितनी देर हो गयी थी।
  • He asked if she would come.
    • He asked > उसने पूछा > क्या? > if she would come > (क्या) वह आयेगी।
  • She believes that it will rain.
    • She believes > वह मानती है > क्या? > that it will rain > की बारिश होगी।
  • We discovered why he was upset.
    • We discovered > हमें पता चला > क्या? > why he was upset > वह परेशान क्यों था।
  • Tell me where you are going.
    • Tell me > मुझसे कहो > क्या? > where you are going > तुम जा कहाँ रहे हो।
  • She explained what happened.
    • She explained > उसने बताया > क्या? > what happened > क्या हुआ था।
  • I remember where I put the keys.
    • I remember > मुझे याद है > क्या? > where I put the keys > मैंने चाभी कहाँ रखी है।
  • Do you know who is he?
    • Do you know > क्या तुम जानते हो > क्या? > who is he > वह कौन है?

Noun Clause as a Complement

Complement के रूप में noun clause प्रायः be के forms 一 is, am, are, was, were, been 一 के बाद आते हैं। इन वाक्यों का structure 一 Subject + forms of be + Complement 一 होता है, जहाँ complement के स्थान पर subordinate clause होता है जो की noun clause कहलाता है।

इन वाक्यों में noun clause को ढूंढने के लिए वाक्यों को 2 भाग में विभाजित करें, जहाँ वाक्य का पहला भाग be के form तक रहेगा और उसके आगे का भाग noun clause as a complement कहलायेगा।

Examples:-

  • The truth is that he never called.
    • सच्चाई (यह) है कि उसने कभी फोन नहीं किया।
  • The fact is that she is right.
    • तथ्य (यह) है कि वह सही है।
  • The problem is that we are lost.
    • समस्या (यह) है कि हमलोग खो गए हैं।
  • His hope is that she will recover.
    • उसकी उम्मीद (यह) है, कि वह (बीमारी से) ठीक हो जाएगी।
  • The question is whether they will agree.
    • प्रश्न (यह) है कि या तो वह सहमत होंगे या नहीं।
    • whether = या तो__verb__या नहीं
  • Her fear is that she will fail.
    • उनका डर (यह) है कि वह फैल हो जाएगी।
  • The rumor was that he had resigned.
    • अफवाह (यह) थी कि उसने (नौकरी) त्याग दिया था।
  • Their goal is what matters most.
    • उनका लक्ष्य (वह काम) है जो सबसे ज्यादा महत्व रखता है।
  • My belief is that everyone deserves respect.
    • मेरा विश्वास (यह) है कि हर कोई आदर का पत्र है।
  • His assumption is that the project will succeed.
    • उसका अंदाजा (यह) है कि परियोजना सफल होगा।

Noun Clause as an Object of Preposition

Preposition को हिंदी में 'संबंध सूचक' या 'पूर्वसर्ग' कहा जाता है। Clause के सन्दर्भ में इसे sentence का middle point कहा जाता है, जहाँ preposition शब्द के पहले प्रयोग हुए शब्द समूह principle clause होते हैं और इसके बाद वाले भाग को noun clause कहा जाता है।

इन clauses को पहचानना बहुत आसान है आपको केवल preposition शब्द को ढूँढना है। चूँकि इस सन्दर्भ में noun clause object की तरह प्रयोग किया जाता है तो इसके बाद वाला clause, noun clause कहलायेगा।

  • They talked about whether they should go.
  • She is dependent on someone who does not care about her.
  • He made a decision based on what the experts advised.
  • He is confident in what he has achieved.
  • She is worried over what her boss might say.
  • He was informed of when the meeting would start.
  • He is worried about whether he will pass the exam.
  • She was surprised by what he told her.

Adjective Clause

Adjective Clause शब्दों का एक समूह होता है जो किसी noun या pronoun का वर्णन करते हैं, इसमें एक subject और predicate होता हैं। Adjective Clause सामान्यतः relative pronoun वाले शब्दों 一 who, whom, whose, which, that, etc. 一 से शुरू होते हैं।

Adjective clause को principal clause से अलग करने के बाद भी, principle clause एक अर्थपूर्ण वाक्य होता है. जैसे: -

  • The house which has red door is mine. (घर जिसका दरवाजा लाल है (वह) मेरा है।)
    • The house is mine. (घर मेरा है।)
    • Which has red door. (जिसका दरवाजा लाल है।)

ध्यान दें कि जिन वाक्यों में adjective clause का प्रयोग होता हैं उन वाक्यों के principle clause में एक noun या pronoun अवश्य ही होता है। यह इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि adjective का उद्देश्य ही किसी noun या pronoun की विशेषता बताना होता है।

इस खंड में इस बात को नहीं समझाया गया है की कोई शब्द adjective कैसे है, अगर आपको confusion है तो HindiMadhyam में प्रकाशित adjective पोस्ट को पढ़े उस पोस्ट में इस पर विस्तार से चर्चा की गयी है।

Examples of Adjective Clause

  • Who: The girl who is wearing a red dress is my sister.
    • वह लड़की जिसने लाल ड्रेस पहनी है मेरी बहन है। ( इस वाक्य में The girl एक noun है और who is wearing a red dress 一 जिसने लाल ड्रेस पहनी है 一 उस लड़की की विशेषता बता रहा है, इसलिए यह adjective clause कहलायेगा।
  • Whom: The teacher whom I admire gave a great lecture.
    • The teacher = noun > whom I admire = adjective clause
  • Whose: The dog whose owner is my neighbor is very friendly.
    • The dog = noun > whose owner is my neighbor = adjective clause
  • That: The movie that we watched last night was amazing.
    • The movie = noun > that we watched last night = adjective clause
  • Which: The house which has a red door is mine.
    • The house = noun > which has a red door = adjective clause

Adverb Clause

Subject और predicate को सम्मिलित कर बनने वाले शब्दों का एक समूह जो वाक्य में adverb की तरह कार्य करे उन्हें adverb clause कहा जाता है। Adverb clause आमतौर पर Subordinating Conjunctions वाले शब्दों 一 because, since, when, while, although, if, after, before, until, unless, more, etc. 一 से शुरू होते हैं।

जिस प्रकार adjective clause किस noun या pronoun की विशेषता बताते हैं उसी प्रकार adverb clause किसी वाक्य में verb की विशेषता बताते हैं।

Examples of Adverb Clause

Adverb clause हमें वाक्य में principle clause में प्रयुक्त verb की के बारे में extra information देते हैं। यह extra information निम्नलिखित में से कोई एक या अन्य हो सकता है: -

  • Comparison (तुलना) कितना?
    • He loves you as much as you do.
      • वह तुमसे उतना (ही) प्यार करता है जितना तुम करते हो।
      • Verb = (प्यार करता) है > कितना? > जितना तुम करते हो।
  • Reason (कारण) क्यों?
    • I am happy that you are are with me.
      • मैं खुश हूँ कि तुम मेरे साथ हो।
      • Verb = (खुश) हूँ > क्यों? > क्योंकि तुम मेरे साथ हो।
  • Time (समय) कब/कब तक?
    • I shall go when he comes.
      • मैं जाऊंगा जब वह आएगा।
      • Verb = जाऊंगा > कब? > जब वह आएगा।
  • Place (स्थान) कहाँ?
    • You can go wherever you want.
      • तुम जहाँ जाना चाहते हो जा सकते हो।
      • Verb = जा सकते हो > कहाँ? > जहाँ जाना चाहते हो।
  • Purpose (उद्देश्य) किस लिए?
    • He works hard so that he can bear the burden of his family.
      • वह कड़ी मेहनत करता है ताकि अपने परिवार का बोझ उठा सके।
      • Verb = कड़ी मेहनत > किस लिए? > ताकि अपने परिवार का बोझ उठा सके।
  • Manner (तरीका) कैसे?
    • You should do as your father tells you.
      • तुम्हे (वैसे ही) करना चाहिए जैसे तुम्हारे पिताजी कहते हैं।
      • Verb = करना (चाहिए) > कैसे? > जैसे तुम्हारे पिताजी कहते हैं।
  • Condition (शर्त) अगर
    • You can ask me if you need help.
      • अगर तुम्हे मदद की जरुरत हो तो मुझसे मांग सकते हो।
      • Verb = ask (मांग सकते हो) > अगर > जरुरत हो तो
  • Effect/Result (प्रभाव/परिणाम)
    • He is so weak that he can not walk.
      • वह इतना कमजोर है कि वह चल नहीं सकता।
      • Verb = (कमजोर) है > प्रभाव > वह चल नहीं सकता।
  • Contrast (विपरीत)
    • Though he is weak, he is hard worker.
      • यद्यपि वह कमजोर है, (लेकिन) मेहनती है।
      • Verb = (कमजोर) है > विपरीत > (लेकिन) मेहनती है।

More Examples of Adverb Clause

  • When the bell rang, the students rushed out of the classroom.
    • Verb = rushed out
    • Adverb Clause = when the bell rang ➔ time (when children rushed out?)
  • Because it was raining heavily, we decided to stay indoors.
    • Verb = decided
    • Adverb Clause = because it was raining heavily ➔ reason (why we decided to stay indoor?)
  • She sang loudly so that everyone could hear her beautiful voice.
    • Verb = sang
    • Adverb Clause = so that everyone could hear her beautiful voice ➔ reason (why she sang loudly?)
  • After he finished his homework, he went out to play with his friends.
    • Verb = went out
    • Adverb Clause = after he finished his homework ➔ time (when they went out?)
  • They waited patiently until the bus arrived.
    • Verb = waited
    • Adverb Clause = until the bus arrived ➔ time (till when they waited?)
  • Since he was feeling unwell, he stayed home from work.
    • Verb = stayed
    • Adverb Clause = since he was feeling unwell ➔ reason (why she stayed home?)
  • Although she studied hard, she didn't pass the exam.
    • Verb = did (not pass)
    • Adverb Clause = although she studied hard ➔ effect/result
  • Wherever she goes, her dog follows her.
    • Verb = follows
    • Adverb Clause = wherever she goes ➔ place (where her dog follows?)
  • Unless you finish your dinner, you can't have dessert.
    • Verb = (can not) have
    • Adverb Clause = unless you finish your dinner ➔ condition
  • Before she goes to bed, she always reads a few pages of her book.
    • Verb = reads
    • Adverb Clause = before she goes to bed ➔ time (when she reads?)
  • He couldn't go swimming because he forgot his swimsuit.
    • Verb = (couldn't) go
    • Adverb Clause = because he forgot his swimsuit ➔ reason (why he couldn't go swimming?)
  • While I was cooking dinner, my husband set the table.
    • Verb = set
    • Adverb Clause = while I was cooking ➔ time (when her husband set the table?)
  • If it rains tomorrow, the picnic will be canceled.
    • Verb = canceled
    • Adverb Clause = if it rains tomorrow ➔ condition

Error and Mistakes

कई बार principle clause में subject ही नहीं होता, चूँकि आप को बताया गया है clause होने के लिए वाक्य में subject और verb का होना अनिवार्य होता है। ऐसे में लोग उन clauses को गलत तरीके से इन्टरप्रेट करते हैं, उदाहरण के लिए नीचे दिए गए वाक्यों में principle clause को ढूंढे:

  • Run as fast as you can run.
  • Wait until I come.
  • Go wherever you like.

ऊपर दिए गए वाक्यों में principle clause run, wait और go हैं। क्योंकि ऊपर दिए गए वाक्यों का तात्पर्य निम्न वाक्यों के सामान है:

  • (You) run as fast as you can run.
  • (You) wait until I come.
  • (You) go wherever you like.

Frequently Asked Questions About The Clauses

4 मुख्य Clauses कौन से हैं?

Clause के 2 भेद होते हैं 一 Principal Clause और Subordinate Clause, जिसमे से subordinate clause के 3 भेद हैं 一 Noun Clause, Adjective Clause और Adverb Clause. इस प्रकार से 4 मुख्य clause हैं 1. Principal Clause, 2. Noun Clause, 3. Adjective Clause, 4. Adverb Clause.

Clause को आसानी से कैसे सीखें?

Clause को आसानी से सीखने के लिए सबसे पहले Principal Clause में Verb या State-of-being वाले शब्दों की पहचान करना सीखिए। इन शब्दों की पहचान करने के पश्चात् यह देखिये की वाक्य का कौन सा भाग उन शब्दों में और अधिक जानकारी जोड़ता है। इस प्रकार से आप आसानी से subordinate clause को पहचान पाएंगे।

Main Clause की पहचान कैसे करें?

 Main clause को आमतौर पर Principal Clause कहा जाता है, इसे पहचानने के लिए मुख्य रूप से यह देखा जाता है कि उनका एक अपना subject और verb हो और वह clause एक पूर्ण अर्थ को दर्शाता हो।

पूर्ण वाक्य किसे कहते हैं?

पूर्ण वाक्य उसे कहते हैं जो बिना किसी अन्य वाक्य पर आश्रित हुए अपने अर्थ को स्पष्ट रूप से दर्शाता हो।

Noun Clause को कैसे पहचाने?

Noun clause को पहचानने के लिए निम्नलिखित चार बिन्दुओं को ध्यान में रखें, मुख्य रूप से यह इन्ही चार स्थानों में प्रयुक्त होते हैं :-1. Verb के पहले subject के रूप में, 2. वाक्य के object के रूप में यह "क्या?" का उत्तर होता है, 3. Be के forms के बाद complement के रूप में, 4. Preposition के object के रूप में।

Adjective clause की पहचान कैसे की जाती है?

Adjective clause प्रायः relative pronoun से शुरू होते है और principle clause में प्रयुक्त noun शब्द का वर्णन करते हैं।

Adverb clause किसे कहते हैं?

Adverb clause उन वाक्यों को कहते हैं जो principle clause में प्रयुक्त verb के बारे में extra information देते हैं, जो की कारण, समय, तुलना, प्रभाव/परिणाम का विवरण होता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url