Also, Too और As well : अर्थ, अंतर और प्रयोग

Last Updated: अगस्त 08, 2024

हिंदी में 'Also' और 'Too' दोनों का अर्थ होता है 一 भी। English grammar में इन दोनों शब्दों का प्रयोग अलग है। प्रायः लोग यह समझते हैं की इन शब्दों का प्रयोग एक दुसरे के बदले में किया जा सकता है, यह बात सही भी है और नही भी। 

कुछ स्थिति होती है जहां too या also में से किसी का भी प्रयोग किया जा सकता है। आर्टिकल में आगे इस स्थिति को भी समझाया गया है, लेकिन पहले इसके अंतर को समझना महत्वपूर्ण है। नीचे दिए गए उदाहरणों को ध्यान से समझें:-

  • मैं भी पढ़ता हूँ। ( I also read. )
  • मैं पढ़ता भी हूँ। ( I read too. )

ऊपर दिए गए वाक्यों में, अगर आप अंतर समझ पा रहे हैं तो यह भी समझ गए होंगे की दोनों का प्रयोग अलग है। Too और also को एक दुसरे के बदले में 一 खासकर अनुवाद करते समय 一 प्रयोग नही किया जाना चाहिए।

इस आर्टिकल में too और also का अंतर विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट तरीके से समझाया गया है साथ ही as well के बारे में भी चर्चा की गयी है।


use of also, too and as well, hands of crowd

Tenses के साथ Too, As well और Also का प्रयोग

Tense Too As well Also
Present Indefinite
Present Continuous
Present Perfect
Present Perfect Continuous
Past Indefinite
Past Continuous
Past Perfect
Past Perfect Continuous
Future Indefinite
Future Continuous
Future Perfect
Future Perfect Continuous

पहचान और अर्थ

पहचान 一 जब भी हिंदी वाक्य में कर्ता (subject) के बाद "भी" शब्द का प्रयोग हुआ हो तो उस वाक्य के अंग्रेजी अनुवाद में also का प्रयोग किया जाता है जबकि too का प्रयोग तब किया जाता है जब हिंदी वाक्य में "भी" का प्रयोग क्रिया या विशेषण शब्द के बाद हुआ हो।

Too शब्द "tō" से बना है जिसका अर्थ होता है जोड़ना (addition) 一 जैसे कोई कार्य/अवस्था/वस्तु में अतिरिक्त जानकारी का जोड़ दिया जाना।

  • e.g. : मैं काम करता हूँ और मैं पढ़ता भी हूँ। (I work and I study too.) Work + study जोड़ने का भाव।

As well का अर्थ होता है साथ ही, इसे too शब्द का formal रूप माना जाता है। As well का प्रयोग too के समान भाव में ही होता है।

Also शब्द "eall-swā" से बना है जिसका अर्थ है "all so" या "just so" 一 इन शब्दों का अर्थ होता है, एक जैसा। यह वाक्यों में दो या दो से अधिक लोगों का समान होने के भाव को दर्शाता है।

Examples:-

  • Manoj is also playing. (मनोज भी खेल रहा है।) 一 इस वाक्य के basic भाव को समझा जाये तो इसमें यह बताया जा रहा है कि अन्य खिलाड़ी खेल रहे हैं और उन खिलाड़ियों में मनोज भी खेल रहा है। इस प्रकार मनोज भी उन खिलाड़ियों के समान है।
  • Manoj is playing too. (मनोज खेल भी रहा है।) 一 इस वाक्य में too का प्रयोग जोड़ने के भाव को दर्शाता है, और कहने का तात्पर्य यह है कि मनोज कुछ और करने के साथ खेल भी रहा है।
  • Manoj is playing as well. (मनोज खेल भी रहा है।) 一 Too के बराबर/समान  (same as 'too')

Difference Between Too and Also in Hindi

Too और also के प्रयोग में आपको केवल दो context को समझना होता है। इसके लिए निम्नलिखित बिन्दुओं को ध्यान में रखें: 

  • अन्य व्यक्ति = also का प्रयोग (समानता का भाव)
  • अन्य चीज़ = too का प्रयोग (जोड़ने का भाव)

नीचे दिए गए उदाहरणों में अन्य व्यक्ति या अन्य चीज़ का बार-बार प्रयोग किया गया है। इन्हें एक variable की तरह समझें। जैसे हमलोग math में कोई संख्या अज्ञात होने पर उसे x मान लेते है और बाद में x का मान कुछ भी निकल सकता है। उसी प्रकार इन उदाहरणों में, अन्य चीज़ या अन्य व्यक्ति का प्रयोग किया गया है।

  • I run too.
    • (अन्य चीज करने के साथ) मैं दौड़ता भी हूँ।
    • (कसरत करने के साथ) मैं दौड़ता भी हूँ।
    • (योग करने के साथ) मैं दौड़ता भी हूँ।
  • I also run.
    • (अन्य व्यक्ति दौड़ते हैं तो) मैं भी दौड़ता हूँ।
    • (मेरे भाई लोग दौड़ते हैं तो) मैं भी भी दौड़ता हूँ।
    • (आपलोग दौड़ते हैं तो) मैं भी दौड़ता हूँ।

Examples:-

  • I like ice-cream too.
    • (अन्य (खाने की) चीजों के साथ) मुझे आइसक्रीम भी पसंद है।
      • I like cake, chocolates and I like ice-cream too.
  • I also like ice-cream.
    • (अन्य व्यक्ति को आइसक्रीम पसंद है तो) मुझे भी आइसक्रीम पसंद है।
      • Person 1 : I like ice-cream. (अन्य व्यक्ति)
      • Person 2 : I also like ice-cream.
  • I run too.
    • (अन्य चीज करने के के साथ) मैं दौड़ता भी हूँ।
      • I wake up early in the morning, brush my teeth, exercise, do yoga, and I run too.
  • I also run.
    • (अन्य व्यक्ति दौड़ते हैं तो) मैं भी दौड़ता हूँ।
      • Mohan: I run everyday.
      • Sohan: I also run everyday.
  • We also work.
    • (अन्य व्यक्ति काम करते हैं तो) हमलोग भी काम करते हैं।
      • Family 1: All the members of our family work.
      • Family 2: We also work.
  • We work too.
    • (अन्य चीजें करने के साथ) हमलोग काम भी करते हैं।
      • We study, play, go on vacation, and we work too.
  • He also drinks tea.
    • (अन्य व्यक्ति चाय पीता है तो) वह भी चाय पीता है।
      • Neha: My husband doesn't like coffee, he drinks tea.
      • Anjali: My husband is the same, he also drinks tea.
  • He drinks tea too.
    • (अन्य चीजें पीने के साथ) वह चाय भी पीता है।
      • Sohan is not a health-conscious person; he drinks packaged juice, coffee, and he drinks tea too.
  • She works in Delhi too. (वह दिल्ली में भी काम करती है।)
  • She also works in Delhi. (वह भी दिल्ली में काम करती है।)
  • I like mangoes too. (मुझे आम भी पसंद है।)
  • I also like mangoes. (मुझे भी आम पसंद है।)
  • She can speak Hindi too. (वह हिंदी भी बोल सकती है।)
  • She can also speak Hindi. (वह भी हिंदी बोल सकती है।)
  • She went to the market too. (वह बाज़ार भी गयी थी।)
  • She also went to the market. (वह भी बाज़ार गयी थी।)
  • They play cricket too. (वे लोग क्रिकेट भी खेलते हैं।)
  • They also play cricket. (वे लोग भी क्रिकेट खेलते हैं।)
  • I am feeling tired too. (मैं थकावट भी महसूस कर रहा हूँ।)
  • I am also feeling tired. (मैं भी थकावट महसूस कर रहा हूँ।)

मिश्रित वाक्यों में Too और Also का प्रयोग

मिश्रित वाक्यों में Also का प्रयोग तब किया जाता है जब दो अलग चीज़ों की बात एक ही context में किया जाता हो, जबकि too का प्रयोग तब किया जाता है जब दो समान चीज़ों की बात एक ही context में किया जाए।

इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझिये:-

सबसे पहले context सेट करते हैं, तीन लोग हैं 一 मनोज, नेहा और दीपक।

नेहा मनोज की पत्नी है, दोनों की शादी हाल में ही हुई है। दीपक और मनोज बचपन के दोस्त है, दीपक बचपन में ही विदेश चला गया था और दोबारा मनोज से 15 साल बाद मिल रहा है।

दीपक, मनोज और नेहा के बारे में कुछ नहीं जानता है, लेकिन वह जानना चाहता है की वे दोनों क्या करते हैं। तो इस वार्तालाप का context है 一 रोजगार/पेशा/Profession.

  • दीपक : आप और आपकी पत्नी क्या काम करते हैं? (What you and your wife do? (for living))
    • मनोज (उत्तर 1)    : मैं एक डॉक्टर हूँ, और वह भी एक शिक्षिका है। (I am a doctor, and she is also a teacher.)
    • मनोज (उत्तर 2)    : मैं एक डॉक्टर हूँ, और वह भी एक डॉक्टर है। (I am a doctor, and she is a doctor too.)

अब जो शुरुआत में आपको बताया गया था उसे फिर से समझिये:-

  • Also का प्रयोग तब किया जाता है जब दो अलग चीज़ों की बात एक ही context में किया जाता हो।
    • Sentence : I am a doctor, and she is also a teacher.
    • Context : Employment (रोजगार)
    • Different Attributes :-
      • Husband : Doctor
      • Wife : Teacher
  • Too का प्रयोग तब किया जाता है जब दो समान चीज़ों की बात एक ही context में किया जाए।
    • Sentence : I am a doctor, and she is a doctor too.
    • Context : Employment (रोजगार)
    • Same Attributes :-
      • Husband : Doctor
      • Wife : Doctor
⚠ ⚠  ध्यान दें की इस प्रकार के दोनों clauses में subject अलग-अलग है, अगर subject same हो तो too और also का प्रयोग सामान्य नियमों के अनुसार करें। अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।

Context in Compound Sentences

निम्नलिखित वाक्यों पर विचार करें:-

  1. We went to the beach and, we also had a picnic.
  2. We went to the beach and, we had a picnic too.

उपर्युक्त वाक्यों में कौन सा वाक्य सही है? आइए समझते हैं।

नेहा और ममता पड़ोसी होने के साथ साथ अच्छे दोस्त भी हैं। दोनो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने बाहर गई थी। ममता का परिवार पिकनिक मनाने किसी पिकनिक स्पॉट पर गये थे जबकि नेहा अपने परिवार के साथ समुद्र किनारे पर गई थी, और वहां पर उन्होंने पिकनिक भी मनाई।

वापस लौटने के बाद, ममता नेहा से कहती है, "हमलोग आज पिकनिक पर गए थे।"

इस स्थिति में नेहा के पास उत्तर देने के दो तरीके है, अगर वह कहती है कि "We went to the beach and we also had a picnic." तो इसका अर्थ होगा की वह समुद्र किनारे पर गई थी, और उनलोगों ने भी पिकनिक मनाया था।

यहां पर दोनो को समान दिखाने का भाव निहित है जैसे ममता (अन्य व्यक्ति) ने पिकनिक मनाई तो नेहा ने भी पिकनिक मनाई।

इसके बजाय अगर यह कहा जाए कि, "We went to the beach and we had a picnic too." तो इसमें किसी अन्य व्यक्ति से कोई लेना देना नही, वक्ता केवल सामान्य रूप से अपनी बात को कह रही है जिसका अर्थ है, हमलोग समुद्र किनारे गए (अन्य चीज) और साथ ही हमलोगो ने पिकनिक भी मनाई। (Beach + picnic, जोड़ने का भाव।)

इस प्रकार दोनो वाक्य सही है। यह पूरी तरह आपके भाव पर निर्भर करता है। और यही कारण है की लोग too और also को एक दूसरे के alternative की तरह प्रयोग कर लेते हैं।

अगर आप समानता वाले भाव को दर्शाना चाहते है और too वाले वाक्य का प्रयोग करते हैं तो फिर यह गलत होगा। इसलिए बोलने के भाव (context) का ध्यान रखना आवश्यक है।

Too का अन्य प्रयोग

Too का प्रयोग कई बार "अति" के अर्थ में किया जाता है। ऐसे वाक्य किसी चीज की अधिकता और इसके कारण होने वाले परिणाम को भी दर्शाते हैं।

उदाहरण देखिये:
  • He is too intelligent to beat.
    • वह इतना बुद्धिमान है की उसे हरा नहीं सकते।
  • I am too weak to walk.
    • मैं इतना कमजोर हूँ की चल नहीं सकता।
  • This is too much.
    • यह बहुत ज्यादा है।
  • The box is too heavy to lift.
    • बक्सा इतना भारी है की उठा नहीं सकते।
  • They are too clever to fool.
    • वे लोग इतने चालाक हैं की मुर्ख नहीं बना सकते।
  • This is too big.
    • यह बहुत बड़ा है।
  • This is too small to see.
    • यह इतना छोटा है की देख नही सकते।

As well का प्रयोग

As well का अर्थ होता है 一 साथ ही/भी। इनका ज्यादातर प्रयोग as well as के रूप में होता है जिसका अर्थ है  "साथ (ही) __भी।" अगर as well का प्रयोग वाक्य के अंत में किया गया हो तो या इसका अर्थ too के समान ही होता है। अंतर यह है की too एक informal शब्द है और as well एक formal शब्द है। इनके प्रयोग को नीचे दिए गए उदाहरणों में देखें:-

  • She can dance as well.
    • वह नाच भी सकती है।
  • You should call your mom as well.
    • तुम्हे अपनी माँ को भी फ़ोन कर लेना चाहिए।
  • He is a talented writer as well as an Youtuber.
    • वह प्रतिभाशाली लेखक है साथ ही youtuber भी।
  • She speaks English as well as French.
    • वह अंग्रेजी के साथ फ्रेंच भी बोलती है।
  • Manoj is good at math as well as science.
    • मनोज गणित में अच्छा है साथ ही विज्ञान में भी।
    • मनोज गणित के साथ विज्ञान में भी अच्छा है।
  • I like reading books as well as watching movies.
    • मुझे किताबें पढने के साथ फिल्में देखना भी पसंद है।
  • Neha is good in academics as well as athletics.
    • नेहा पढाई-लिखाई के साथ खेल-कूद में भी अच्छी है।
  • She is interested in history as well as literature.
    • उसे इतिहास के साथ साहित्य में भी रुचि है।
  • He likes coffee as well as tea.
    • वह  चाय के साथ काफी भी पसंद करता है।
    • वह कॉफ़ी पसंद करता है साथ ही चाय भी।
  • She likes gardening as well as cooking.
    • वह बागबानी पसंद करती है साथ ही खाना बनाना भी।
    • वह बागबानी के साथ खाना बनाना भी पसंद करती है।

Common Mistakes

लोग अपने दैनिक जीवन में too और also में कंफ्यूज होते रहते हैं और इनका गलत प्रयोग भी करते हैं। कुछ सामान्य गलतियों को नीचे दिए गए उदाहरणों में देखा जा सकता है।

Example 1

  • 🗣 Dinesh (मैं एक शिक्षक हूँ।)
    • I am a teacher.
  • 🗣 Mohan (मैं भी।)
    • I too. ❌
    • I am too. ✅
    • Me too. ✅
  • 🗣 Dinesh (पहले मैं आर्मी में था।)
    • I was in the army before.
  • 🗣 Mohan (मैं भी।)
    • I too. ❌
    • I was too. ✅
    • Me too. ✅
  • 🗣 Dinesh (मैं फिल्मे देखता हूँ।)
    • I watch movies.
  • 🗣 Mohan (मैं भी।)
    • I too. ❌
    • I do too. ✅
    • Me too. ✅

Example 2

  • वह भी खेल रही है।
    • She too is playing. ❌
    • She is playing also. ❌
    • She is playing too. ❌
    • She is also playing. ✅
  • वह खेल भी रही है।
    • She too is playing. ❌
    • She is playing also. ❌
    • She is playing too. ✅
    • She is playing as well. ✅
    • She is also playing. ❌

Also vs Too: प्रचलन और नियम

अब तक आपने too, also और as well का प्रयोग सीखा और इनके उदाहरण भी देखे, अब निम्नलिखित वाक्यों के भाव को समझें:-
  1. I love you too. = I also love you.
  2. We want to help too. = We also want to help.
  3. They are going on a vacation too. = They are also going on a vacation.

ऊपर दिए गए वाक्यों का अर्थ बराबर न होकर अलग है, लेकिन इन्हें बराबर माना जाता है। इसका मुख्य कारण है प्रचलन

मान लीजिये की ABC पार्क के अन्दर खाने पीने की वस्तु ले कर जाना मना है, लेकिन अगर आप ले कर चले जाते हैं तो इसके लिए कोई जुर्माना नहीं है और न ही आपको कोई रोकेगा। इस स्थिति में उस मनाही का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोग वही करेंगे जो अन्य लोगों को करते हुए देखेंगे।

नियम ऐसे ही काम करते हैं, अगर किसी 10 रुपये की वस्तु को सभी लोग 100 रुपये में खरीदने को तैयार हैं तो उस वस्तु का मूल्य 100 रुपया ही माना जायेगा।

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों को आमतौर पर समानता के भाव को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है, लेकिन प्रत्येक वाक्यों में ऐसा नहीं किया जा सकता। जैसे -

  • मैं भी व्यायाम करता हूँ। (I also exercise.)
  • मैं व्यायाम भी करता हूँ। (I exercise too.)

Conclusion and General Tips

इस आर्टिकल में हमने देखा की too, also और as well तीनो का प्रयोग "भी" के अर्थ में किया जा सकता है। हाँलाकि इनके भाव (context) अलग होते हैं। Too का प्रयोग अतिरिक्त जानकारी जोड़ने के लिए किया जाता है, also का प्रयोग दो व्यक्ति या वस्तुओं में समानता दिखाने के लिए किया जाता है और as well का प्रयोग यह दर्शाता है की दो कार्य या अवस्था एक साथ घटित होती है।

General Tips:-

  • Too का प्रयोग सामान्यतः वाक्य के अंत में किया जाता है।
  • Also का प्रयोग आमतौर पर मुख्य क्रिया के पहले या सहायक क्रिया के बाद किया जाता है।
  • कभी भी too और also का प्रयोग एक ही वाक्य में एक साथ नहीं करना चाहिए।
  • As well का प्रयोग आमतौर पर वाक्य के अंत में किया जाता है जबकि as well as का प्रयोग वाक्य के बीच में होता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url