How to Speak Respectfully? आदरपूर्वक कैसे बात करें?

Last Updated: अगस्त 21, 2024

हिंदी में हमलोग बात करते हैं तो बड़ों के लिए "आप" और छोटों के लिए "तुम" शब्द का प्रयोग करते हैं। लेकिन अंग्रेजी में छोटे-बड़े सभी के लिए 'you' शब्द का ही प्रयोग किया जाता है। ऐसे में आपके मन में यह प्रश्न उठ सकता है की बोलने में आदर के भाव को कैसे दर्शायें (How to speak respectfully in English)?

कई बार लोगों को पता नहीं होता की कौन से शब्द आदर के भाव दर्शाते हैं और कौन से शब्द अनादर के भाव को प्रदर्शित कर सकते हैं। इस लेख में हमलोग इन्ही कुछ बिन्दुओं को समझेंगे।


A man on knee before a girl saying I owe you my life

उपाधियों और सम्मानसूचक शब्दों का उपयोग (Titles and Honorifics)

अधिक उम्र के वयस्कों से बात करते समय उनके नाम के पहले Mr. (मिस्टर) या Mrs. (मिसेज) का प्रयोग करना सम्मान को दर्शाता है लेकिन आपको कभी भी उन्हें उनके first name से संबोधित नहीं करना चाहिए। इसके बजाय आप उनके name title का प्रयोग करें। जैसे:-

  • Namaste, Mr. Narendra. ❌
  • Namaste, Mr. Modi. ✅
  • Hello, Mrs. Priyanka. ❌
  • Hello, Mrs. Vadra. ✅

किसी विशेष स्थिति में ऐसा हो सकता है कि एक ही title के एक से अधिक व्यक्ति हो, जैसे: सूरज मिश्रा, मोहित मिश्रा, अजय मिश्रा। ऐसे में आप नाम का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन title के साथ। जैसे:-

  • Mr. Suraj ❌
  • Mr. Suraj Mishra ✅

महिला की वैवाहिक स्थिति अज्ञात होने पर (Miss vs Mrs.)

Miss (मिस) शब्द का प्रयोग आमतौर पर कम उम्र या अविवाहित लड़कियों के लिए किया जाता है। वहीं Mrs. (मिसेज) का प्रयोग विवाहित महिलाओं को संबोधित करने के लिए किया जाता है। जैसे:-

  • रश्मिका मंडाना
    • Miss Mandanna
  • प्रियंका चोपड़ा जोनस
    • Mrs. Jonas

संभव है कि आप ऐसी स्थिति में हो सकते हैं, जहाँ आपको सामने वाली महिला की वैवाहिक स्थिति का पता न हो। ऐसे में आपको Ms.(मिज) शब्द का प्रयोग करना चाहिए। जैसे

  • अनुराधा हसन
    • Ms. Hasan

Sir and Ma'am vs Madam

Sir (सर) और Ma'am (मैम) का उपयोग किसी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति को संबोधित करते समय किया जाता है या फिर आप किसी व्यक्ति का नाम नहीं जानते हैं तब भी Sir या Ma'am का प्रयोग किया जाता है। जैसे:-

  • Excuse me, Sir, may I have a moment of your time?
  • Thank you, Sir, for your assistance.
  • May I help you, Ma'am?
  • Thank you, Ma'am, for your help.

Madam और Ma'am दोनों का अर्थ एक ही होता है, आप यह कह सकते हैं की Madam, old fashioned हो चूका है और Ma'am का प्रचलन वर्तमान में ज्यादा है। हालाँकि formal letter writing या सरकारी कामकाजों में Madam का ही प्रयोग किया जाता है।

विनम्र शब्दों का प्रयोग करें

अपने वार्तालाप में विनम्रता लायें, जब आप विनम्रता से बात करते हैं तो यह भी एक सम्मान का भाव उत्पन्न करता है। व्यक्ति के personal space का सम्मान करें, बात करते समय ज्यादा करीब न जायें, English-culture में इसे बुरे बर्ताव की तरह देखा जाता है।

  • आपके गलती करने पर:-
    • किसी को दुख होता हैं तो I am sorry कहें।
    • किसी को कष्ट हुआ हो तो I apologize कहें।

यदि व्यक्ति बात कर रहा हो या किसी काम में लगा हो तो उसे रोकने या टोकने से पहले excuse me शब्द का प्रयोग करें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url