Most Used Complex and Easy Sentences in English to Hindi

Last Updated: अगस्त 28, 2024

अंग्रेजी एक अजीब भाषा है, यहाँ पर एक ही शब्द के अलग अलग मतलब हो सकते है। यदि आप इस लैंग्वेज को अच्छे से सीखना चाहते हैं तो लॉजिक का प्रयोग कम करना होगा और practice ज्यादा करनी होगी। ज्यादातर लोग यह समझते हैं की practice तो सीखने के बाद ही की जा सकती है लेकिन यह approach गलत है।

आप छोटे-छोटे वाक्यों को सीखकर इसे मन में सोचते समय या किसी से बात करते समय प्रयोग में लाना शुरू कर दें। आप जितनी जल्दी इसके अभ्यस्त होंगे, अंग्रेजी सीखना आपके लिए उतना ही आसान होता चला जायेगा।

इसके लिए इस आर्टिकल में "Most Used Complex and Easy Sentences" दिया गया है, जिन्हें पढ़कर आप छोटे छोटे वाक्यों को अपने प्रतिदिन के बातचीत में प्रयोग कर सकते हैं।


Most used easy and complex sentences in english to hindi

Most Used Complex Sentences

I’m in

  • Meaning : किसी कार्य में शामिल होने की सहमती दिखाना।
  • Example : मुझे 20 पौधे लगाने है, कोई मेरा साथ देगा? मोहन, "हाँ, मैं तैयार हूँ। (Yes, I'm in)"

It’s not worth it

  • Meaning : यह इसके लायक नहीं है।
  • Example : मान लीजिये आप अंग्रेजी सीखने के लिए एक किताब खरीदने जाते हैं, दुकानदार आपको एक किताब दिखता है जिसमे केवल Tense की जानकारी की गई है और किताब का मूल्य 399 रूपए है। इस स्थिति में आप कह सकते हैं कि किताब का मूल्य इसके द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी की तुलना में अधिक है या किताब 399 रूपए के लायक नहीं है一 It's not worth it.
  • Example 2 : YouTube में KGF patrol scene के नाम से चर्चित movie clip के इस scene में दिखाया जाता है की कमल, रॉकी भाई के ऊपर बन्दुक तान देता है लेकिन रीना बन्दूक को नीचे करते हुए कहती है, "Bullet waste मत करो, he's not worth it." इस वाक्य में अपमानित करने भाव है और कहने का तात्पर्य है की bullet (गोली) की कीमत रॉकी के जान से भी ज्यादा है।

You nailed it

  • Meaning : तुमने इस बेहतरीन तरीके से किया।
  • Example : 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अधिकतर लोगों ने 2 मिनट से अधिक का समय लगाया, लेकिन आपने इसे 1 मिनट में ही पूरा कर लिया तो आपकी तारीफ़ में कहा जा सकता है 一 You nailed it.

I’m good

  • Meaning : मना करना।
  • Example : आप थोड़ा चावल लीजिये। नहीं चाहिए (I'm good)

I’m all ears

  • Meaning : बहुत ध्यान से सुनने के लिए तैयार होना।
  • Example : बात को मजाक में मत लो, ध्यान से सुनो। मैं सुन रहा हूँ। (I'm all ears)

I’m on it

  • Meaning : किसी चीज़ को संभालने के जिम्मेदारी लेना।
  • Example : (Husband-wife conversation on the phone) Wife - मैं रोहन को ढूँढकर थक गयी हूँ, वो नहीं मिल रहा है।  Husband - चिंता मत करो, मैं ढूँढता हूँ। (Don't worry, I am on it.)

Keep me posted

  • Meaning : किसी स्थिति के बारे में लगातार जानकारी मांगने का अनुरोध।
  • Example : (Husband-wife conversation on the phone) Husband - मैं रोहन के दोस्तों के घर जा रहा हूँ, शायद वहां मिल जाए। Wife - ठीक है, मुझे बताते रहना। (Ok, keep me posted.)

It’s a no-brainer

  • Meaning : एक निर्णय जिसे लेना आसान हो (जिसमे दिमाग लगाने के जरुरत नहीं)
  • Example : अगर तुम्हे 100 रूपए दान करना हो तो अमीर व्यक्ति को दोगे या गरीब व्यक्ति को? ये तो बहुत आसान सा सवाल है। (It's a no-brainer)

I’m on a roll

  • Meaning : लगातार अच्छा प्रदर्शन करना। 
  • Example : Friend 1 - तुम्हारा रुई का व्यापार कैसा चल रहा है? Friend 2 - बहुत बेहतरीन (I'm on a roll)

I’ve got your back

  • Meaning : किसी को सपोर्ट या सुरक्षा देना
  • Example : Priya - मैं दिवार पर नहीं चल सकती, मुझे डर लगता है। Rahul - डरो मत, मैं हूँ ना (Don't be afraid, I've got you back)

Most Used Easy Sentences in English to Hindi

  • Hello! How are you?
    • नमस्ते! आप कैसे हैं?
  • I’m fine, thank you.
    • मैं ठीक हूँ, धन्यवाद!
  • What’s your name?
    • आपका नाम क्या है?
  • My name is Rakesh.
    • मेरा नाम राकेश है।
  • Nice to meet you.
    • आपसे मिलकर अच्छा लगा।
  • Where are you from?
    • आप कहाँ से हैं?
  • I’m from Agra.
    • मैं आगरा से हूँ।
  • What do you do?
    • आप क्या करते हैं?
  • I work as a computer operator.
    • मैं कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता हूँ।
  • I’m a student.
    • मैं एक विद्यार्थी हूँ। 
  • Can you help me?
    • क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं?
  • I am sorry but I can't.
    • मुझे दुःख है पर मैं नहीं कर सकता।
  • Thank you very much.
    • आपका बहुत धन्यवाद!
  • You’re welcome.
    • आपका स्वागत है।
  • Excuse me, where is the bathroom?
    • क्षमा करें, बाथरूम कहाँ है?
  • I’m sorry.
    • मुझे दुःख है।
  • No problem.
    • कोई समस्या नहीं।
  • Do you have time?
    • क्या आपके पास समय है?
  • What time is it?
    • समय क्या हो रहा है?
  • See you later.
    • आपसे बाद में मिलते हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url