Hindi to English Translation Rules

Last Updated: सितंबर 22, 2024

हिन्दी से अंग्रेजी मे अनुवाद का तरीका वाक्यों की प्रकृति के अनुसार अलग अलग हो सकते हैं। लेकिन कुछ नियम ऐसे भी हैं जो सभी पर लागू होते हैं। इन सामान्य Hindi to English Translation Rules को समझकर आप अपने सीखने की गति को बढ़ा सकते हैं। 

अंग्रेजी बोलते या लिखते समय structure का कोई काम नहीं, structure का प्रयोग इसलिए किया जाता है ताकि शुरुआत मे वाक्यों के अंदर शब्दों का पैटर्न समझा जा सके। जब वास्तविकता मे कोई अंग्रेजी बोलता है तो structure के अनुसार शब्दों को बैठाना, फिर बोलना काफी tedious process है। इसी को ध्यान मे रखकर इस आर्टिकल मे कुछ universal rules बताए गए हैं।

Five rules to master Hindi to English translation

Rule 1: कर्ता के साथ सहायक क्रिया का प्रयोग

पाँच तरह के helping verb है जो आमतौर पर वाक्यों मे सबसे ज्यादा प्रयोग किये जाते हैं: -

  1. Is, am, are
  2. Was, were
  3. Shall, will
  4. Do, Does, did
  5. Have, has, had

ऊपर दिए गए सभी helping verb, subject के साथ एक पैटर्न मे प्रयोग किये जाते हैं जैसे: -

  • Is, am, are मे is का प्रयोग He/She/It या किसी के नाम के साथ होता है।
  • Was, were मे was का प्रयोग He/She/It/Name और I के साथ होता है।
  •  Do और does मे does का प्रयोग He/She/It/Name के साथ होता है।
  • Have और has मे has का प्रयोग He/She/It/Name के साथ होता है।

इसके अलावा did, had और will का प्रयोग सभी सब्जेक्ट के साथ किया जा सकता है।

Examples: -

  • He/She/It/Name is clever. 
    • वह/यह/संजय चालाक है।
  • I/He/she/it/name was wrong.
    • मैं/वह/यह/अमित गलत था।
  • He/She/It/Name has ..?

Rule 2: Verb-forms का प्रयोग

क्रिया के पाँच रूप होते हैं जिन्हे V1, V2, V3, V4, V5 कहकर संबोधित किया जाता है। अब नीचे दिए गए बिंदुओं को समझें: -

V5 का प्रयोग केवल Present Indefinite Tense के सकरात्मक वाक्यों मे किया जाता है।

  • मोहन खेलता है। 
    • Mohan plays.

V4 का प्रयोग केवल continuous और perfect continuous tense के साथ होता है।

  • वह दौड़ रहा है।
    • He is running.
  • वह दो दिन से दौड़ रहा था।
    • He had been running for two days.

V3 का प्रयोग केवल Perfect Tense के साथ होता है।

  • वह सो चुका है। 
    • He has slept.
  • वह पढ़ चुका था।
    • He had studied.

V2 का प्रयोग केवल Past Indefinite Tense के सकरात्मक वाक्यों के साथ किया जाता है।

  • मैं रुका।
    • I stopped.
  • तुम भागे।
    • You fled.

V1 का प्रयोग केवल Present और Future Indefinite Tense के साथ किया जाता है।

  • मैं खेलता हूँ।
    • I play.
  • तुम जाओगे।
    • You will go.


Rule 3: “क्या” से शुरू होने वाले वाक्य

हिन्दी का कोई भी प्रश्नात्मक वाक्य जो क्या शब्द से शुरू हो, अंग्रेजी मे उस वाक्य मे क्या शब्द का अनुवाद नहीं किया जाता है। इस स्थिति मे जितने भी वाक्य हैं सभी को helping verb से शुरू किया जाता है।

Examples: -

Present Tense

  • क्या आप जानते है?
    • Do you know?
  • क्या वह पढ़ रहा है?
    • Is he reading?
  • क्या सुनील ऑफिस जा चुका है?
    • Has Sunil gone to the office?
  • क्या तुम दो दिन से खेल रहे हो?
    • Have you been playing for two days?

Past Tense

  • क्या तुम सोये?
    • Did you sleep?
  • क्या वह संघर्ष कर रहा था?
    • Was he struggling?
  • क्या ट्रेन छूट चुकी थी?
    • Had the train left?
  • क्या वह जनवरी से संघर्ष कर रहा था?
    • Had he been struggling since January?

Future Tense

  • क्या तुम जाओगे?
    • Will you go?
  • क्या मनोज काम कर रहा होगा?
    • Will Manoj be working?
  • क्या मोहन अपना होमवर्क पूरा कर चुका होगा?
    • Will Manoj have completed his homework?
  • क्या मनोज 10 बजे से काम कर रहा होगा?
    • Will Manoj have been working from 10 O’clock?

Rule 4: Not का प्रयोग

Negative वाक्यों मे Not का प्रयोग helping verb के बाद किया जाता है जबकि interrogative वाक्यों मे नोट का प्रयोग सदैव Subject के बाद होता है।

Examples: -

NegativeInterrogative
I do not work.Do I not work?
He was not playing.Was he not playing?
I will not win.Will I not win?

ध्यान से पढ़ने पर आप पाएंगे कि negative वाक्यों मे not का प्रयोग helping verb के बाद किया गया है जबकि Interrogative वाक्यों मे नोट का प्रयोग subject के तुरंत बाद हुआ है।

Rule 5: WH Family Sentences

जब प्रश्न वाले शब्द (क्या को भी मिलाकर) वाक्य के बीच मे रहे तो ऐसे वाक्यों को WH family sentence के अंदर रखा जाता है। ऐसे वाक्यों की बनावट हमेश निम्नलिखित क्रम मे होती है, चाहे वह वाक्य किसी भी tense का हो: -

Q. Word + Helping Verb + Subject + …

Examples: -

  • आप क्या कर रहे हैं?
    • What are you doing?
  • वह कहाँ गया था?
    • Where had he gone?
  • तुम क्यों रो रहे हो?
    • Why are you crying?
  • मुझे कैसे पता चलेगा?
    • How will I know?
  • तुम कब आओगे?
    • When will you come?
  • रमेश कहाँ जा चुका था?
    • Where had Ramesh gone?
  • वे लोग क्या करते हैं?
    • What do they do?

ध्यान दीजिए की ऊपर लिखे वाक्य अलग अलग tense से संबंधित हैं, लेकिन शुरू के तीन शब्दों का पैटर्न सभी वाक्यों मे एक समान है।

Next Post Previous Post
1 Comments
  • बेनामी
    बेनामी 23 सितंबर 2024 को 10:41 pm बजे

    Super 👍

Add Comment
comment url