Helping Verbs in Hindi (सहायक क्रियाएं)
किसी वाक्य मे सहायक क्रिया (Helping Verb) उन शब्दों को कहते हैं जो वाक्य में हो रहे मुख्य क्रिया के स्थिति, समय या प्रभाव को सटीक तरीके से दर्शाने में मदद करता है। इसे कुछ उदाहरणों की सहायता से समझने का प्रयास करें। इसके लिए हमे एक क्रिया शब्द की आवश्यकता होगी। एक क्रिया शब्द लीजिए 一 Eat (खाना), आइए इस क्रिया के साथ सहायक क्रियाओं के प्रयोग और वाक्य में उसके महत्व को समझते हैं।
जैसा की आप जानते होंगे, क्रिया के पाँच रूप होते हैं जिन्हे हम V1 - V5 के रूप में दर्शाते हैं। इस प्रकार: -
- Eat - खाना
- Ate - खाया
- Eaten - खा चुका
- Eating - खा रहा
- Eats - खाता
है
- He is eating. (वह खा रहा है। _ वर्तमान काल)
- He was eating. (वह खा रहा था। _भूतकाल)
- He will be eating. (वह खा रहा होगा। _भविष्य काल)
List of Helping Verb With Their Hindi Meaning
Helping Verb | Hindi Meaning |
---|---|
Is | है, होती है |
Am | हूँ |
Are | हैं, होते हैं |
Was | था, थी |
Were | थे, थीं |
Have | है, रखते हैं |
Has | है, रखता है |
Had | था, थी, थे |
Do | करता है |
Does | करता है (एकवचन) |
Did | किया (भूतकाल) |
Will | करेगा, होगा |
Shall | करेगा, होगा (औपचारिक) |
Can | सकता है, सकती है |
Could | सकता था, सकते थे |
May | सकता है, सकती है (अनुमति, संभावना) |
Might | सकता था, सकती थी |
Must | चाहिए, ज़रूरी है |
Should | चाहिए (सलाह) |
Would | करता, करती (अनौपचारिक अनुरोध या आदत) |
Sentences: Verb-Based and Non-Verb-Based
- Is ➔ है
- वह एक डॉक्टर है। ➔ He is a Doctor.
- वह दौड़ता है। ➔ He runs.
- क्या तुम पढ़ते हो? ➔ Do you read?
- रमेश तेज है। ➔ Ramesh is intelligent.
- हमलोग किसान हैं। ➔ We are farmers.
Do/Does का अनुवाद एवं उसके वास्तविक अर्थ
- मैं नही पढ़ता हूँ। - मैं पढ़ाई नही करता हूँ।
- क्या वह खेलता है? - क्या वह खेलने का काम करता है?
- वह सोती है। - (सोना एक क्रिया/कार्य/काम है, इसलिए इसका भावार्थ होगा वह सोने का कार्य कर रही है।)
साधारण वर्तमान काल (Present Indefinite Tense) के सकारात्मक वाक्यों में do/does का प्रयोग इसलिए नहीं किया जाता क्योंकि मुख्य क्रिया (main verb) स्वयं ही वाक्य का अर्थ स्पष्ट कर देती है। Negative वाक्यों में ज्यादा जोर नही करने के उपर दिया जाता है। जैसे: -
- Not = नही
- Do/Does Not = नही करना
- I do not play. = मैं खेलने का कार्य नही करता हूँ। ✅
- I not play. = मैं खेलने का कार्य नही हूँ। ❌
- he run? = क्या वह दौड़ने का कार्य?
- Does he run? = क्या वह दौड़ने का कार्य करता है?
'है/हूँ/हो/हैं' का अनुवाद
- Non Verb-based Sentence
- मैं एक विद्यार्थी हूँ। ➔ I am a student.
- वह एक विद्यार्थी है। ➔ He is a student.
- तुम एक विद्यार्थी हो। ➔You are a student.
- Verb-based Sentence
- मैं खेलता हूँ। ➔ I play.
- वह खेलता है। ➔ He plays.
- वे लोग खेलते हैं। ➔ They play.
- मैं खेल रहा हूँ। ➔ I am playing.
- वह खेल रहा है। ➔ He is playing.
- तुम खेल रहे हो। ➔ You are playing.
- वे लोग खेल रहे हैं। ➔ They are playing.
- मैं खेल चुका हूँ। ➔ I have played.
- वह खेल चुकी है। ➔ She has played.
- तुम खेल चुके हो। ➔ You have played.
Examples: -
- Is - है, होती है
- यह किताब बहुत रोचक है।
- This book is very interesting.
- मेरी माँ एक शिक्षिका है।
- My mother is a teacher.
- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।
- There is no shortcut to success.
- Am - हूँ
- मैं बहुत खुश हूँ।
- I am very happy.
- मैं इस स्कूल का छात्र हूँ।
- I am a student of this school.
- मैं सुबह जल्दी उठने की कोशिश कर रहा हूँ।
- I am trying to wake up early in the morning.
- Are - हैं, होते हैं
- वे मेरे अच्छे दोस्त हैं।
- They are my good friends.
- इस जंगल में कई प्रकार के जानवर हैं।
- There are many types of animals in this forest.
- बच्चे आमतौर पर जिज्ञासु होते हैं।
- Children are usually curious.
- Was - था, थी
- कल मौसम बहुत ठंडा था।
- The weather was very cold yesterday.
- वह मेरी सबसे अच्छी सहेली थी।
- She was my best friend.
- यह किताब बहुत महंगी थी।
- This book was very expensive.
- Were - थे, थीं
- वे कल यहाँ थे।
- They were here yesterday.
- मेरी दादी जब छोटी थीं, तो बहुत सुंदर थीं।
- My grandmother was very beautiful when she was young.
- वे सभी परीक्षा के लिए तैयार थे।
- They all were prepared for the exam.
- Have - है, रखते हैं
- मेरे पास एक नई घड़ी है।
- I have a new watch.
- शिक्षक के पास बहुत ज्ञान है।
- The teacher has a lot of knowledge.
- हम हमेशा अपने दोस्तों के प्रति सम्मान रखते हैं।
- We always have respect for our friends.
- Has - है, रखता है
- उसके पास एक सुंदर कार है।
- He has a beautiful car.
- मेरी बहन को गाने का शौक है।
- My sister has a passion for singing.
- Had - था, थी, थे
- मेरे पास एक कुत्ता था।
- I had a dog.
- उसकी एक प्यारी बिल्ली थी।
- She had a cute cat.
- हमारे पास बहुत समय था।
- We had a lot of time.
- Do - करता है, करते हैं
- मैं रोज़ सुबह योग करता हूँ।
- I do yoga every morning.
- वे अपना काम समय पर करते हैं।
- They do their work on time.
- तुम अपनी पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते हो?
- Why do you not focus on your studies?
- Does - करता है (एकवचन)
- वह अपना होमवर्क हर दिन करता है।
- He does his homework every day.
- मेरी माँ बहुत स्वादिष्ट खाना बनाती है।
- My mother does cook delicious food.
- क्या तुम्हारा दोस्त क्रिकेट खेलता है?
- Does your friend play cricket?
- Did - किया भूतकाल
- मैंने कल अपना होमवर्क किया।
- I did my homework yesterday.
- उसने मेरी मदद क्यों नहीं की?
- Why did he not help me?
- उन्होंने हमें पार्टी में आमंत्रित क्यों नहीं किया?
- Why did they not invite us to the party?
- Will - करेगा, होगा
- वह कल स्कूल जाएगा।
- He will go to school tomorrow.
- मैं तुम्हारी मदद करूँगा।
- I will help you.
- हम अगले महीने यात्रा पर जाएँगे।
- We will go on a trip next month.
- Shall - करेगा, होगा औपचारिक
- मैं कल समय पर पहुँचने की कोशिश करूँगा।
- I shall try to reach on time tomorrow.
- क्या हम अब बैठक शुरू करें?
- Shall we start the meeting now?
- तुम्हें सफलता जरूर मिलेगी।
- You shall achieve success for sure.
- Can - सकता है, सकती है
- मैं यह सवाल आसानी से हल कर सकता हूँ।
- I can solve this question easily.
- वह बहुत तेज दौड़ सकती है।
- She can run very fast.
- क्या तुम मेरी मदद कर सकते हो?
- Can you help me?
- Could - सकता था, सकते थे
- जब मैं छोटा था, तो मैं देर तक जाग सकता था।
- When I was young, I could stay awake for long.
- उन्होंने हमें इस समस्या का हल देने की कोशिश की थी।
- They could have tried to solve this problem.
- May - सकता है, सकती है अनुमति, संभावना
- क्या मैं आपकी किताब ले सकता हूँ?
- May I borrow your book?
- वह आज देर से आ सकता है।
- He may arrive late today.
- यह दवा ठंड में प्रभावी हो सकती है।
- This medicine may be effective in cold weather.
- Might - सकता था, सकती थी
- अगर उसने कोशिश की होती, तो वह परीक्षा पास कर सकता था।
- If he had tried, he might have passed the exam.
- बारिश हो सकती थी, इसलिए हमने यात्रा रद्द कर दी।
- It might have rained, so we canceled the trip.
- वह मैच जीत सकता था, लेकिन उसने बहुत गलतियाँ कीं।
- He might have won the match, but he made too many mistakes.
- Must - चाहिए, ज़रूरी है
- तुम्हें ईमानदार रहना चाहिए।
- You must be honest.
- हमें हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।
- We must always follow traffic rules.
- इस दरवाजे को खोलने के लिए तुम्हें अनुमति लेनी चाहिए।
- You must take permission to open this door.
- Should - चाहिए सलाह
- तुम्हें रोज़ व्यायाम करना चाहिए।
- You should exercise daily.
- हमें अपने माता-पिता की बात सुननी चाहिए।
- We should listen to our parents.
- तुम्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
- You should take care of your health.
- Would - करता, करती अनौपचारिक अनुरोध या आदत
- अगर मेरे पास पैसे होते, तो मैं एक नई घड़ी खरीदता।
- If I had money, I would buy a new watch.
- बचपन में, मैं हर रविवार अपने दादा-दादी के घर जाया करता था।
- In childhood, I would visit my grandparents’ house every Sunday.
- क्या तुम मेरी मदद करोगे?
- Would you help me?